This site is now live and HUge At More jokes

search this site

Indian Discoveries

एक अमेरिकन बोला भाई साहब बताइये अगर आपका भारत महान है..तो संसार के इतने अविष्कारों में आपके देश का क्या योगदान है.??
 हिन्दुस्तानी - अरे अमरीकन सुन:- सँसार की पहली फायर प्रूफ ... लेडी भारत में हुई.. नाम था"होलिका" आग में जलती नही थी.. इसीलिए उस वक्त फायर ब्रिगेड चलती नही थी!! सँसार की पहली वाटर प्रूफ बिल्डिँग भारत में हुई .. ... नाम था भगवान विष्णु का"शेषनाग.. काम तो ऐसे जैसे"विशेषनाग" दुनिया के पहले पत्रकार भारत में हुए.."नारदजी" जो किसी राजव्यवस्था से नही डरते थे .. तीनों लोक की सनसनी खेज रिपोर्टिँग करते थे !! दुनिया के पहले कॉँमेन्टेटर"सँजय"हुऐ जिन्होंने नया इतिहास बनाया .. महाभारत के युद्ध का आँखो देखा हाल अँधे "ध्रतराष्ट" को उन्ही ने सुनाया !!
  अमेरिकन बोला दोस्त फालतू की बातें मत बनाओ ! कोई ढँग का आविष्कार हो तो बताओ !! (जैसे हमने इँसान की किडनी बदल दी, बाईपास सर्जरी कर दी आदि) ..
हिन्दुस्तानी बोला रे अमरीकन सर्जरी का तो आइडिया ही दुनिया को हमने दिया था ! तू ही बता"गणेशजी" का ऑपरेशन क्या तेरे बाप ने किया था..!!
अमरीकन हडबडाया.. गुस्से मैँ बडबडाया ! देखते ही देखते चलता फिरता नजर आया !! तब से पूरी दुनिया को हमपर मान है !!! दुनिया में मुल्क कितने ही हो पर सबमें "मेरा भारतमहान " है